बिना किसी आदेश के ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने से लोगो मे रोष

जौनपुर बक्सा पावर हाउस से जुड़े बबुरा फीडर के अन्तर्गत उटरूकला गांव में लगा ट्रांसफार्मर बिना किसी आदेश के ही स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीण में आक्रोश है और ग्रामीण ने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर यथावत नहीं किया गया तो इस मामले को उच्च अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने से लोगो मे रोष ग्रामीणों ने कहा सुधार न होने पर मुख्यमंत्री से करेगे शिकायत
  • बक्सा पावर हाउस के बबुरा फिटर के उटरूकला गांव में ट्रांसफार्मर लगा था, क्षेत्र के स्थानीय लाइनमैन व अन्य जिम्मेदारों की मिली भगत से बिना किसी आदेश के अचानक ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कर दिया गया
  • इस मामले पर उपभोक्ताओं को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। ट्रांसफार्मर का या स्थानांतरण सुविधा शुल्क ले देकर किया गया। बाद में उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या खड़ी हो गई
  • ट्रांसफार्मर पुन: अपने मूल स्थान पर नहीं लगाया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़े तो करना प्रदर्शन भी किया जाएगा

जौनपुर बक्सा पावर हाउस से जुड़े बबुरा फीडर के अन्तर्गत उटरूकला गांव में लगा ट्रांसफार्मर बिना किसी आदेश के ही स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीण में आक्रोश है और ग्रामीण ने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर यथावत नहीं किया गया तो इस मामले को उच्च अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी!

बता दें कि बक्सा पावर हाउस के बबुरा फिटर के उटरूकला गांव में ट्रांसफार्मर लगा था, क्षेत्र के स्थानीय लाइनमैन व अन्य जिम्मेदारों की मिली भगत से बिना किसी आदेश के अचानक ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कर दिया गया । इस मामले पर उपभोक्ताओं को भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

Advertisement

ट्रांसफार्मर का या स्थानांतरण सुविधा शुल्क ले देकर किया गया। बाद में उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या खड़ी हो गई जिस पर उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत मुख्य अभियंता से लिखित की और ट्रांसफार्मर अपने मूल स्थान पर लगाया जाए ,लेकिन अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मामले एपी. सिंह ने भी लिखित शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर पुन: अपने मूल स्थान पर नहीं लगाया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़े तो करना प्रदर्शन भी किया जाएगा। क्योंकि उपभोक्ताओ के घर से ट्रांसफार्मर काफी दूर लगा है, जहां से विद्युत तार लाने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें