
जौनपुर अधिवक्ता संघ चुनाव: संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी अश्वनी कुमार सिंह को मिल रहा अधिवक्ताओं का भारी समर्थनजौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 11/09/2026 को लेकर कचहरी परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। विभिन्न पदों पर प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दिन-रात जनसंपर्क में जुटे हैं।
इसी कड़ी में संयुक्त मंत्री पद के युवा और कर्मठ प्रत्याशी अश्वनी कुमार सिंह के पक्ष में माहौल बेहद मजबूत नजर आ रहा है। कचहरी परिसर में उन्हें वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं का भरपूर सपोर्ट
और सहयोग मिल रहा है।अधिवक्ताओं के हक की आवाज बुलंद करने का संकल्प चुनाव प्रचार के दौरान अश्वनी कुमार सिंह लगातार अधिवक्ताओं के चैंबरों का दौरा कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा करना, जूनियर वकीलों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराना और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने वादा किया कि वे हर सुख-दुख में अपने अधिवक्ता भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।कचहरी में बढ़ी हलचल, मिल रहा अपार स्नेह प्रचार के दौरान मिल रहे भारी समर्थन से अश्वनी कुमार सिंह के खेमे में भारी उत्साह है।
कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि अश्वनी कुमार सिंह हमेशा से अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर गंभीर रहे हैं और उनकी मिलनसार छवि का लाभ उन्हें इस चुनाव में साफ तौर पर मिल रहा है। युवा वकीलों की टोली भी उनके पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान की अपील कर रही है।जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, संयुक्त मंत्री पद पर अश्वनी कुमार सिंह की स्थिति बेहद मजबूत होती जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अधिवक्ता संघ की कमान किन हाथों में जाती है।

















