नई प्रतिमा स्थापित न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्र

केराकत, जौनपुर।
सरायवीरू चौराहा के पास पूर्व में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित न होने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगामी 4 सितंबर 2026 से पुनः आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
इस
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • नई प्रतिमा स्थापित न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्र शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित न होने पर 4 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
  • अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली समेत अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी केराकत को पत्र देकर बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग को लेकर 10 अगस्त को लोकतांत्रिक ढंग से आमरण अनशन शुरू किया…
  • अनशन के दौरान तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा नगर पंचायत केराकत के अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता हुई थी।
  • इस दौरान प्रतिमा निर्माण के लिए आदेश दिए जाने तथा 22 अगस्त तक वाराणसी से प्रतिमा लाने का लिखित आश्वासन दिया गया था।

संवाददाता अरविंद यादव

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित न होने पर 4 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीकेराकत, जौनपुर।सरायवीरू चौराहा के पास पूर्व में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित न होने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगामी 4 सितंबर 2026 से पुनः आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Advertisement

इस संबंध में अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली समेत अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी केराकत को पत्र देकर बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग को लेकर 10 अगस्त को लोकतांत्रिक ढंग से आमरण अनशन शुरू किया गया था। अनशन के दौरान तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा नगर पंचायत केराकत के अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता हुई थी। इस दौरान प्रतिमा निर्माण के लिए आदेश दिए जाने तथा 22 अगस्त तक !

वाराणसी से प्रतिमा लाने का लिखित आश्वासन दिया गया था।पत्र के अनुसार वार्ता के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अब तक प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें 15 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन करीब 20 दिन बीतने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है।

इससे आक्रोशित होकर उन्होंने पुनः आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।पत्र में अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली, केराकत संघर्ष समिति, फौजी सुभाष यादव, डॉ. आंबेडकर मूर्ति सेवा ट्रस्ट, संत श्री बाबा राम जन्म नगर सहित अन्य सहयोगियों की ओर से 4 सितंबर से प्रतिमा स्थल के पास लोकतांत्रिक तरीके से आमरण अनशन की अनुमति मांगी गई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शीघ्र प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें