
संवाददाता अरविंद कुमार यदव
केराकत, जौनपुर।तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सोमवार की दोपहर निषाद पार्टी की ओर से निषाद समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने तथा जाति प्रमाणपत्र में ‘मझवार (डी.टी.)’ अंकित किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि निषाद वंश से जुड़ी विभिन्न उपजातियों को अलग-अलग नामों से संबोधित किया जाता है। संगठन ने निषाद समाज की सामाजिक एवं ऐतिहासिक स्थिति का उल्लेख करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को एक समान पहचान!
और संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, मांझी, कश्यप आदि नामों से जुड़े समाज के लोगों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए जाति संबंधी प्रमाणपत्र जारी करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है!
कि समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं आरक्षण का समुचित लाभ दिलाने के लिए शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने चाहिए।निषाद पार्टी ने मांग की कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर निषाद समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। ज्ञापन की प्रति संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है।

















