पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री बंधाया ढांढस

जौनपुर खेतासराय आकाशीय बिजली से महिला की मौत पर स्वजन को दी चार लाख की सहायता
संकट की घड़ी में अपनों का दर्द बांटने के लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रविवार देर शाम लतीफपुर-2 बहादुरपुर गांव पहुंचे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाली नगीना देवी के स्वजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही मृतका के पति रामबृज को राज्य आपदा मोचक निधि से स्वीकृत चार लाख…
  • बहादुरपुर गांव निवासी रामबृज की पत्नी नगीना देवी की 24 अगस्त को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
  • हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया था। राज्यमंत्री की पहल पर शासन की ओर से परिवार को राज्य आपदा मोचक निधि के तहत चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत…
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसी अपने को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक होता है। सरकार ऐसे परिवारों के साथ खड़ी है।

आकाशीय बिजली से महिला की मौत पर स्वजन को दी चार लाख की सहायताखेतासराय(जौनपुर)। संकट की घड़ी में अपनों का दर्द बांटने के लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रविवार देर शाम लतीफपुर-2 बहादुरपुर गांव पहुंचे।

उन्होंने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाली नगीना देवी के स्वजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही मृतका के पति रामबृज को राज्य आपदा मोचक निधि से स्वीकृत चार लाख रुपये की सहायता राशि का प्रमाणपत्र सौंपा।बहादुरपुर गांव निवासी रामबृज की पत्नी नगीना देवी की 24 अगस्त को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

Advertisement

हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया था। राज्यमंत्री की पहल पर शासन की ओर से परिवार को राज्य आपदा मोचक निधि के तहत चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। रविवार को राज्यमंत्री ने स्वयं गांव पहुंचकर स्वीकृति प्रमाणपत्र परिजनों को सौंपा।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसी अपने को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक होता है।

सरकार ऐसे परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।राज्यमंत्री ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्य दुर्घटना प्रभावित गांवों में भी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर एसडीएम अंकुर वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रमेश बिंद, भाजपा नेता राजू बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें