बारिश होते ही स्कूल बना तालाब गंदे पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल

जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के कबूलपुर गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर द्वितीय में बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बारिश होते ही स्कूल बना तालाब, गंदे पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल
  • स्कूल परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पूरा प्रांगण जलमग्न हो जाता है।
  • विद्यालय पहुंचने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जमा गंदे पानी के बीच से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ता है। पानी के साथ परिसर में गंदगी और दुर्गंध का भी आलम बना हुआ है।
  • ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति देखने को मिलती है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने के…

बारिश होते ही स्कूल बना तालाब, गंदे पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवालजौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के कबूलपुर गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है।

प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर द्वितीय में बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही

Advertisement

पूरा प्रांगण जलमग्न हो जाता है।हालात ऐसे हैं कि विद्यालय पहुंचने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जमा गंदे पानी के बीच से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ता है। पानी के साथ परिसर में गंदगी और दुर्गंध का भी आलम बना हुआ है।

इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति देखने को मिलती है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की तस्वीर बदलने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय परिसर से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं और कब तक इन नौनिहालों को जलभराव और गंदगी से राहत मिलती है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें