जौनपुर में बढ़ते जलस्तर के बीच शाही पुल पर सेल्फी का जानलेवा प्रशासन मौन

जौनपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनपद जौनपुर की आदिगंगा गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी उफान पर है और किनारे जलमग्न हो चुके हैं। इस गंभीर स्थिति के बावजूद, ऐतिहासिक शाही पुल और सद्भावना पुल पर नागरिकों की भारी लापरवाही सामने आ रही है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जान जोखिम में डालकर लोग उफनती नदी के किनारे सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन लोगों के साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं
  • जो पुल की रेलिंग और नदी के तेज बहाव के बिल्कुल नजदीक खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं।नदी के किनारे और पुल पर इस समय पैर फिसलने या थोड़ी सी भी असावधानी होने पर कोई…
  • संवेदनशील और खतरनाक स्थिति के बाद भी मौके पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ जिला प्रशासन की घोर लापरवाही साफ देखने को मिल रही…
  • प्रशासन को तत्काल इन संवेदनशील स्थलों पर संज्ञान लेना चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को समय रहते टाला जा सके।

जौनपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनपद जौनपुर की आदिगंगा गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी उफान पर है और किनारे जलमग्न हो चुके हैं। इस गंभीर स्थिति के बावजूद, ऐतिहासिक शाही पुल और सद्भावना पुल पर नागरिकों की भारी लापरवाही सामने आ रही है।

जान जोखिम में डालकर लोग उफनती नदी के किनारे सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन लोगों के साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं जो पुल की रेलिंग और नदी के तेज बहाव के बिल्कुल नजदीक खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

Advertisement

नदी के किनारे और पुल पर इस समय पैर फिसलने या थोड़ी सी भी असावधानी होने पर कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। इस बेहद संवेदनशील और खतरनाक स्थिति के बाद भी मौके पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ जिला प्रशासन की घोर लापरवाही साफ देखने को मिल रही है।

न तो उफनती नदी के पास जाने से रोकने के लिए कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही लोगों को सचेत करने के लिए पुलिस बल या सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन को तत्काल इन संवेदनशील स्थलों पर संज्ञान लेना चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को समय रहते टाला जा सके।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें