
केराकत। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को केराकत नगर के आला हजरत स्टेज, मोहल्ला सिपाह में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार एवं पूर्व सभासद मोहम्मद असलम खान को कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किए जाने पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई।कमेटी के लोगों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका और सामाजिक व जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए मोहम्मद असलम खान के कार्यों की सराहना की। मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित होने के बाद मोहम्मद असलम खान ने कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाना उनका दायित्व है।
जनहित से जुड़े मामलों को आगे भी प्रमुखता से उठाते रहेंगे।इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

















