सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों एवं जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर है खड़ा

चित्रकूट,
धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बाढ़ ने चित्रकूट के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया। घरों, दुकानों एवं मठ मंदिरों में पानी भर जाने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लोगों के सामने भोजन, कपड़ा,पेयजल, दवाइयों और आवश्यक वस्तुओं का संकट बना हुआ है। ऐसी आपदा की घड़ी में संत श्री रणछोड़दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा बाढ़ से पीड़ित
  • बाढ़ से पीड़ित लोगों को हर जरुरत सामग्री पहुँचाए,क्या आवश्यकता है लीजिए जानकारी, डॉ इलेश जैन
  • चित्रकूट क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त एवं प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सात्विक भोजन, शुद्ध पेयजल एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।
  • सद्गुरु परिवार की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लगातार राहत सामग्री का वितरण कर रही हैं। इसके बावजूद यदि किसी जरूरतमंद को भोजन, दवाई, चिकित्सा, वस्त्र, राशन, शुद्ध पेयजल अथवा अन्य किसी आवश्यक सामग्री की…

चित्रकूट, धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बाढ़ ने चित्रकूट के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया। घरों, दुकानों एवं मठ मंदिरों में पानी भर जाने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के सामने भोजन, कपड़ा,पेयजल, दवाइयों और आवश्यक वस्तुओं का संकट बना हुआ है।

ऐसी आपदा की घड़ी में संत श्री रणछोड़दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा बाढ़ से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए व्यापक राहत एवं सेवा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। लगातार सद्गुरु परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा चित्रकूट क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त एवं प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सात्विक भोजन, शुद्ध पेयजल एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। प्रबंध ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. ईलेश जैन एवं शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन ने अपने सदगुरु परिवार के सदस्यों के साथ बाढ़ आपदा पर बैठक कर कहा कि हम सबको निःस्वार्थ भाव से इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों की मदद करनी है!

Advertisement

हर पीड़ित परिवार तक पहुंचना है उन्होंने यहां तक कहा कि अगर हमको बाढ़ से पीड़ित लोगों के बारे कहीं से किसी के द्वारा भी जानकारी मिलती है तो हमें उनके पास पहुंचकर उनकी सहायता करनी है उन्हें किस चीज की जरूरत है ये भी जानना है और उन तक यथा संभव मदद पहुंचना है।

उन्होंने कहा कि सद्गुरु परिवार की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लगातार राहत सामग्री का वितरण कर रही हैं। इसके बावजूद यदि किसी जरूरतमंद को भोजन, दवाई, चिकित्सा, वस्त्र, राशन, शुद्ध पेयजल अथवा अन्य किसी आवश्यक सामग्री की आवश्यकता है, तो इसकी सूचना तत्काल ट्रस्ट को दी जाए, ताकि यथासंभव शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सके।उन्होंने कहा कि हम मानव है और मानव सेवा हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी, इसलिए इस मुसीबत की घड़ी में हम सभी और हमारा ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए जिला प्रशासन के साथ 24 घंटे साथ खड़ा है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें