जौनपुर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप

जौनपुर खेतासराय।
थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी रामजतन ने पड़ोस के कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शिकायती पत्र में पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोस के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है।
  • आरोप है कि पूर्व में भी आरोपित पक्ष द्वारा उसे परेशान किया जाता रहा है। विरोध करने पर धमकी भी दी जाती थी।
  • महिला ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
  • घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की…

खेतासराय। थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी रामजतन ने पड़ोस के कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

शिकायती पत्र में पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोस के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपित पक्ष द्वारा उसे परेशान किया जाता रहा है। विरोध करने पर धमकी भी दी जाती थी।

Advertisement

पीड़िता के अनुसार, 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे आरोपित उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसे और परिवार के सदस्यों को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की ।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें