
खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय की बड़ी मस्जिद गली में मंगलवार शाम निर्माणाधीन दो मंजिला भवन से गिरकर मजदूर घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।महरौड़ा गांव निवासी रामआसरे उक्त भवन की दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था।
इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
ALSO READ
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थावहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे से कुछ देर तक निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
















