खेतासराय और शाहगंज में यातायात पुलिस ने चलाया अभियान मानकों की अनदेखी पर चालान

खेतासराय, जौनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सोमवार शाम खेतासराय और शाहगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने बसों और वैन के साथ ई-रिक्शा व अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर दस्तावेजों के साथ सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • स्कूली वाहनों की जांच से संचालकों में मची खलबली खेतासराय और शाहगंज में यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, मानकों की अनदेखी पर चालान
  • यातायात उप निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में खेतासराय और उसरहटा में पुलिस टीम ने स्कूली वाहनों के चालकों का सत्यापन किया। वाहनों की नंबर प्लेट, चालक की वर्दी,
  • हेल्पलाइन नंबर, क्षमता और ओवरलोडिंग समेत अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई। इस दौरान कई स्कूलों की बसें और वैन भी जांच के दायरे में आईं।
  • जांच के दौरान जिन वाहनों में चालक का सत्यापन नहीं मिला या निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे सवार पाए गए, उनके संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

खेतासराय, जौनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सोमवार शाम खेतासराय और शाहगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली मच गई।

टीम ने बसों और वैन के साथ ई-रिक्शा व अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर दस्तावेजों के साथ सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।यातायात उप निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में खेतासराय और उसरहटा में पुलिस टीम ने स्कूली वाहनों के चालकों का सत्यापन किया।

Advertisement

वाहनों की नंबर प्लेट, चालक की वर्दी, हेल्पलाइन नंबर, क्षमता और ओवरलोडिंग समेत अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई। इस दौरान कई स्कूलों की बसें और वैन भी जांच के दायरे में आईं।जांच के दौरान जिन वाहनों में चालक का सत्यापन नहीं मिला या निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे सवार पाए गए, उनके संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस की कार्रवाई से वाहन संचालकों में पूरे समय अफरा-तफरी का माहौल रहा।यातायात उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान एक माह तक चलेगा। स्कूली वाहनों के साथ अन्य व्यावसायिक वाहनों की भी नियमित जांच कर सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें