जौनपुर मेडिकल स्टोर संचालक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान

खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र की सीमा से सटे आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अनुराग यादव (27) ने सोमवार देर शाम खेतासराय रेलवे ट्रैक पर जान दे दी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनुराग चिततारे महमूदपुर में मेडिकल स्टोर चलाता था। सोमवार शाम वह घर से निकला था।
  • देर शाम खेतासराय क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र की सीमा से सटे आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अनुराग यादव (27) ने सोमवार देर शाम खेतासराय रेलवे ट्रैक पर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अनुराग चिततारे महमूदपुर में मेडिकल स्टोर चलाता था। सोमवार शाम वह घर से निकला था। देर शाम खेतासराय क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement

घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अनुराग की मौत से पत्नी और दो अबोध बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।पिता रमाशंकर यादव ने बताया कि परिवार के लोग अनुराग के घर लौटने और उसके साथ खाना खाने का इंतजार कर रहे थे।

किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। बेटे की मौत की खबर से परिवार पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद पकरौल गांव में भी मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें