
जौनपुर।ख़्वाहिशां अकादमी, ग़ाज़ियाबाद ने लेखक-शिक्षक इमरान सम्भलशाही को महासचिव मनोनीत किया है। अध्यक्ष मार्टिन फ़ैसल ने उनकी साहित्यिक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।
इमरान मूलतः जौनपुर के समोधपुर के निवासी हैं। उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक-परास्नातक, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्री और म.गां.अं.हि.वि., वर्धा से थिएटर-फिल्म में पढ़ाई की है। उनके तीन कविता-संग्रह !
‘दीवार उस पार’, ‘दीवारों में काली हँसी है’, ‘स्त्रियाँ बोलती हैं’ और एक कहानी-संग्रह ‘अनन्या के पत्र’ प्रकाशित हैं। ‘दीवार उस पार’ अमेज़न बेस्टसेलर रहा है।इस अवसर पर इमरान ने कहा, “यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि साहित्य, शिक्षा और!
समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को और अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाने का अवसर है।”उनके मनोनयन पर प्रोफेसर अनुराग मिश्र, शत्रुघ्न सिंह सोनू, एडवोकेट अनुराग त्रिपाठी, सूर्य कुमार सिंह मुन्ना, सरफराज ख़ान, सपा महासचिव उजमा ख़ानम, मोहम्मद ग़ालिब आदि ने बधाई दी है।

















