आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जौनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु (उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम) का शुभारंभ किया गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • अतिथियों को बुके एवं उपहार स्वरूप पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। जनपद में मा. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
  • शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत श्रमिक रवि कुमार, मो. सादाब एवं दीपक को 56 हजार रुपये के सांकेतिक चेक, कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत जीउत
  • 65 हजार रुपये के चेक तथा संगीता एवं रामवती को मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।

जौनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु (उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, कजगांव फिरोज अहमद , मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में देखा गया तथा मा. मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी उद्बोधन को सुना गया।

Advertisement

इस अवसर पर सभी अतिथियों को बुके एवं उपहार स्वरूप पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।जनपद में मा. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सम्मानित अतिथियों द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारी मेराज, विनोद, वाजिद, फिरोज, सलीम, आशीष, राहुल, नियाज, अमित एवं रहमान को सेफ्टी किट वितरित की गई। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत श्रमिक रवि कुमार, मो. सादाब एवं दीपक को 56 हजार रुपये के सांकेतिक चेक, कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत जीउत राम, शकुंतला एवं परमशीला देवी को 65 हजार रुपये के चेक तथा संगीता एवं रामवती को मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा यह उपहार दिया गया है, जो उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है। सरकार द्वारा लगातार शोषित एवं वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सभी के लिए गर्व का विषय है कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी की सौगात दी गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा है। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का शीघ्र अतिशीघ्र क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया ।इस अवसर पर महामंत्री श्री पियूस गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, एएलसी देवव्रत यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ,सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें