
जिला प्रशासन को सौंपा बाढ़ राहत संकल्प पत्र चित्रकूट,चित्रकूट में लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है बाढ़ ने चित्रकूट में अपना कहर बहुत ही भयानक बरसाया है। घरों, दुकानों, मठ मंदिरों में पानी भर गया है या फिर बाढ़ में सारा समान बह गया है । बाढ़ से कई घर परिवार गांव एवं धर्म नगरी के विभिन्न क्षेत्र प्रभावित हुए है !
चारों तरफ बाढ़ से त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है। जिसको देखते हुए संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं रघुवीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल ने चित्रकूट में बाढ़ की विषम परिस्थिति को देखते हुए सारे ट्रस्टियों से चर्चाकर करके उन्होंने ये निर्णय लिया की इस भीषण परिस्थिति में हम सबको बाढ़ पीड़ितों की प्रशासन के साथ मिलकर मदद करनी है जिसमें उन्होंने निर्णय लिया की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख धन राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन सामग्री, कपड़े,दवाइयां ,शुद्ध पेयजल सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री देकर उनकी मदद की जायेगी। वही विशद भाई मफ़त लाल ने ट्रस्ट की ओर से जो बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए 51 लाख की धनराशि से राहत सामग्री वितरण करने के लिए संकल्पित हुआ है!
उसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निर्देशक डॉक्टर इलेश जैन को निर्देशित किया था कि ट्रस्ट की ओर जिला प्रशासन को एक संकल्प पत्र सौंपकर अवगत कराने को कहा था साथ ही ये कहा कि जिला प्रशासन और पीड़ितों के लिए ट्रस्ट हमेशा साथ खड़ा है। जिस पर डॉ इलेश जैन ने रीवा संभाग आयुक्त शैलेन्द्र को संकल्प पत्र सौंपते हुए अवगत कराया की संस्था 51 लाख रुपए की राशि से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है साथ उन्होंने ट्रस्ट की ओर से आयुक्त महोदय और जिला कलेक्टर सतना डॉ सतीश कुमार एस से निवेदन करते हुए कहा !
कि श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं रघुवीर मंदिर ट्रस्ट जिला प्रशासन नगर परिषद एवं बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कार्यरत अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा एवं राहत कार्यों में निरंतर जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं रघुवीर मंदिर ट्रस्ट की टीम निरंतर 4 दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट, राशन किट,दवा की किट,हाइजीन किट, कपड़ों की कीट,शुद्ध पेयजल, कम्बल पन्नी, मोमबत्ती माचिस आदि दैनिक उपयोग की सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है।साथ ही उन्होंने बताया कि अब बाढ़ से पीड़ित छोटे बच्चों,बच्चियों,महिलाओं सहित पुरुषों के लिए कपड़े भी ट्रस्ट द्वारा वितरित करने का काम किया जायेगा।

















