
संवाददाता इकरार खान

शाहगंज, के सबरहद स्थित सेंट जांस स्कूल में सातवां वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, खेलकूद और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाराणसी के बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ और एजुकेशन सेक्रेटरी थॉमस मैथ्यूज विशिष्ट अतिथि रहे।
सुनील यादव मम्मन ने कहा कि शिक्षा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का सशक्त माध्यम है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की।
प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















