गोमती किनारे शौच करने गए युवक को छह लोगों ने घेरकर पीटा

जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में गोमती नदी के किनारे शौच करने गए एक युवक पर छह लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर किया घायल, भाई की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • उदयचंदपुर गांव निवासी गोविंद निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई विष्णु निषाद गोमती नदी के किनारे शौच करने गए थे।
  • इसी दौरान राहुल निषाद, अजय उर्फ रोलू, देवेंद्र उर्फ गोलू, हीरू निषाद, मुकेश निषाद और अजय उर्फ जादू ने उन्हें घेर लिया।
  • मारपीट में विष्णु की कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में गोमती नदी के किनारे शौच करने गए एक युवक पर छह लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उदयचंदपुर गांव निवासी गोविंद निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई विष्णु निषाद गोमती नदी के किनारे शौच करने गए थे। इसी दौरान राहुल निषाद, अजय उर्फ रोलू, देवेंद्र उर्फ गोलू, हीरू निषाद, मुकेश निषाद और अजय उर्फ जादू ने उन्हें घेर लिया।

Advertisement

आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और रॉड से विष्णु पर हमला कर दिया।मारपीट में विष्णु की कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने गोविंद निषाद की शिकायत के आधार पर सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें