कजगांव नई बाजार वार्ड नंबर 8 में सीसी रोड निर्माण को लेकर आरोप निराधार ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि

जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार वार्ड नंबर 8 में मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर उठे गुणवत्ता संबंधी आरोपों के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई है। 24 इंडिया लाइव न्यूज की मौके पर पड़ताल के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मोरम, बालू, सीमेंट और गिट्टी के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सीसी रोड निर्माण को लेकर कुछ लोगों द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगाए गए थे।
  • इस संबंध में मौके पर पहुंचकर 24 इंडिया लाइव न्यूज की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।
  • इस दौरान वार्ड के सभासद सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है,
  • जबकि मौके पर चल रहे कार्य को देखा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार वार्ड नंबर 8 में मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर उठे गुणवत्ता संबंधी आरोपों के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई है। 24 इंडिया लाइव न्यूज की मौके पर पड़ताल के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मोरम, बालू, सीमेंट और गिट्टी के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

सीसी रोड निर्माण को लेकर कुछ लोगों द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में मौके पर पहुंचकर 24 इंडिया लाइव न्यूज की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान वार्ड के सभासद सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है!

Advertisement

जबकि मौके पर चल रहे कार्य को देखा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड में पहले सड़क की सुविधा नहीं होने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

अब सीसी रोड का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बन जाने से क्षेत्र में आवागमन सुचारु होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होने की उम्मीद है।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए खुशी जताई।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें