जौनपुर गहरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर
केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव की पश्चिम पट्टी पुरवा बस्ती में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मत्स्य पालन के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 19 वर्षीय आलिम अंसारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बताया जाता है कि गांव निवासी बिलाल ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर नहर किनारे जमीन खरीदी थी। दो दिन पूर्व वहां मत्स्य पालन के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया गया…
  • मत्स्य पालन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, बचाने के प्रयास के बाद भी नहीं बच सकी जान
  • मत्स्य पालन के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया गया था। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। मंगलवार शाम आलिम अपने मौसेरे भाई के साथ गड्ढे के पास खड़ा था।
  • आलिम को पानी में डूबता देख उसके भाई ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला।

जौनपुरकेराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव की पश्चिम पट्टी पुरवा बस्ती में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मत्स्य पालन के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 19 वर्षीय आलिम अंसारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि गांव निवासी बिलाल ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर नहर किनारे जमीन खरीदी थी। दो दिन पूर्व वहां मत्स्य पालन के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया गया था।

Advertisement

लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। मंगलवार शाम आलिम अपने मौसेरे भाई के साथ गड्ढे के पास खड़ा था। इसी दौरान मिट्टी धंसने से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा।आलिम को पानी में डूबता देख उसके भाई ने शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार आलिम बचपन से ही ननिहाल में रहता था। पिता की मृत्यु के बाद नाना-नानी ने उसका पालन-पोषण किया था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें