
केराकत, जौनपुरसरायबीरू चौराहे पर बलिदानी भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की पुनर्स्थापना निर्धारित तिथि पर नहीं हो सकी।
प्लेटफार्म और साइड पिलर का निर्माण कार्य समय से पूरा न होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब प्रतिमा की पुनर्स्थापना चार सितंबर को किए जाने की तैयारी है।
प्रतिमा पहले ही चौराहे पर पहुंच चुकी है। क्षेत्रवासियों को अब इसके स्थापित होने का इंतजार है। कार की टक्कर से प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्र में विरोध और आक्रोश का माहौल बना था।
प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।क्षेत्रवासियों ने निर्धारित तिथि पर प्रतिमा की पुनर्स्थापना कराए जाने की उम्मीद जताई है।

















