जौनपुर अंडरपास में घुटने भर पानी आवागमन हुआ मुश्किल

केराकत, जौनपुर
औंड़िहार-जौनपुर रेलखंड के अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी भर गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 22 अंडरपास पानी से लबालब हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मुरलीपुर गांव स्थित अंडरपास व औरी गांव में बने अंडरपास में घुटने तक पानी भर गया है। पानी के बीच से होकर वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर…
  • बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था न होने से राहगीर परेशान, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा
  • ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी भरे रहने से वाहन फंसने के साथ ही फिसलने और…
  • अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से अंडरपास से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

केराकत, जौनपुरऔंड़िहार-जौनपुर रेलखंड के अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी भर गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 22 अंडरपास पानी से लबालब हैं,!

जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मुरलीपुर गांव स्थित अंडरपास व औरी गांव में बने अंडरपास में घुटने तक पानी भर गया है। पानी के बीच से होकर वाहनों को गुजरना पड़ रहा है।

Advertisement

पैदल आने-जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर या पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है।

पानी भरे रहने से वाहन फंसने के साथ ही फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से अंडरपास से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बारिश के दौरान आवागमन में इसी तरह परेशानी बनी रहेगी।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें