नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी बेड पर पत्नी और फंदे पर मिला पति का शव

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर परिजनों ने देखा तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। एक ही कमरे में दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जानकारी के अनुसार तिसौली गांव निवासी मिठाईलाल के 23 वर्षीय पुत्र गोविंद की शादी करीब तीन माह पहले 10 मई को 21 वर्षीय नेहा के साथ हुई थी।
  • ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते नेहा कई बार मायके भी चली जाती थी।
  • आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। नेहा का शव बेड पर पड़ा था, जबकि गोविंद का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की…
  • दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दंपती की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर परिजनों ने देखा तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था।

एक ही कमरे में दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार तिसौली गांव निवासी मिठाईलाल के 23 वर्षीय पुत्र गोविंद की शादी करीब तीन माह पहले 10 मई को 21 वर्षीय नेहा के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

Advertisement

विवाद के चलते नेहा कई बार मायके भी चली जाती थी।बताया जा रहा है कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों रात में अपने कमरे में चले गए। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।नेहा का शव बेड पर पड़ा था!

जबकि गोविंद का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि घर में गोविंद, उसके पिता मिठाईलाल और पत्नी नेहा रहते थे। गोविंद का छोटा भाई धर्मेंद्र परदेश में रहता है, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दंपती की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें