जौनपुर सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी बने सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष

शाहगंज(जौनपुर)
नगर के घासमंडी रोड स्थित कानपुर धर्मशाला में रविवार को सर्राफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता और व्यापारियों की समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी को सर्राफा एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता जवाहिर लाल सेठ ने की। अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष गुलाब चंद ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने भी जन्मेजय सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
  • नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के साथ ही संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी सदस्यों को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

संवाददाता नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)नगर के घासमंडी रोड स्थित कानपुर धर्मशाला में रविवार को सर्राफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता और व्यापारियों की समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी को सर्राफा एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।बैठक की अध्यक्षता जवाहिर लाल सेठ ने की।

Advertisement

अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष गुलाब चंद ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने भी जन्मेजय सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है,!

उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के साथ ही संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी सदस्यों को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

बैठक में संतोष सोनी, राजकुमार सेठ, सुनील सोनी, रवि सोनी, संजय कुमार सोनी, संजय कुमार सेठ, आदित्य कुमार सोनी, शिवम सोनी, प्रदीप सेठ, उमेश लाल, आशीष कुमार सोनी, महेंद्र प्रताप वर्मा, विनोद कुमार सोनी, रवि आर्या सहित सर्राफा एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें