
केराकत जौनपुर कर्नाटक में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केराकत के खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जापान यामाबुकी शितो रियु कराटे – डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 और 6 सितंबर को!
कर्नाटक के सिलगुप्पी में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने प्रथम, कर्नाटक ने द्वितिय और महाराष्ट्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी केराकत की टीम में क्षेत्र के !
महावीर माडर्न पब्लिक स्कूल बेलॉव के छात्र प्रिंस गिरी ने रजत पदक हासिल किया। क्षेत्रीय लोगों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक – प्रधानाचार्य एवं सभी!
शिक्षकों ने प्रिंस गिरी को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता को उनके परिश्रम और लगन का परिणाम बताते हुए पुष्प गुच्छ के साथ मेडल प्रदान कर आगे लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अपना – अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय के छात्रों में भी काफी उत्साह रहा।

















