
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरपतहां पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक पुराने मुकदमे और सेशन केस से संबंधित वारंट के आधार पर पकड़े गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 39/2019, स्टेट बनाम राजेन्द्र, धारा 306 भादवि, थाना सरपतहां से संबंधित हैं।
उक्त मामले में न्यायालय में पेशी की तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित है। इसके अलावा सेशन केस संख्या 109/2023 से संबंधित वारंट भी अभियुक्तों के विरुद्ध जारी था।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:1. राजेन्द्र पुत्र बुदई, निवासी ग्राम अरसिया, थाना सरपतहां, उम्र लगभग 55 वर्ष।2. गनेश पुत्र बुदई, निवासी ग्राम अरसिया, थाना सरपतहां, उम्र लगभग 40 वर्ष।3. छोटेलाल पुत्र चितबहाल, निवासी ग्राम अरसिया, थाना सरपतहां, उम्र लगभग 56 वर्ष।
4. विशाल पुत्र सजेन्द्र, निवासी ग्राम अरसिया, थाना सरपतहां, उम्र लगभग 24 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय, कांस्टेबल नितीश कुमार, कांस्टेबल शिवम कुशवाहा तथा कांस्टेबल विनस यादव शामिल रहे।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

















