
खेतासराय। जौनपुर पति-पत्नी के बीच बढ़ी दूरी को कम कर परिवार को टूटने से बचाने में मिशन शक्ति टीम की पहल काम आई। बुधवार को खेतासराय थाने में हुई काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया। पुलिस की समझाने के बाद करीब तीन वर्ष से अलग रह रहे दंपती फिर साथ रहने के लिए सहमत हो गए।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थापुलिस के अनुसार भदैनी गांव निवासी महेश पुत्र सुंदर की शादी तीन वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीह कैथौली गांव निवासी पतिराम की पुत्री ऊषा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ऊषा पति से नाराज होकर मायके चली गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।मामले की शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने दंपती के बीच विवाद खत्म कराने के लिए मिशन शक्ति टीम को जिम्मेदारी दी।
दोनों को थाने बुलाकर महिला हेल्पलाइन डेस्क पर बातचीत कराई गई। उपनिरीक्षक लल्लू सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका, नेहा यादव, रिजर्व महिला आरक्षी अंशिका साहनी और रंजू ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना।
पुलिस टीम ने पति-पत्नी को रिश्ते की अहमियत समझाते हुए आपसी मतभेद बातचीत से दूर करने की सलाह दी। काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों ने पुराने विवाद भुलाकर आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस की पहल से दंपती के बीच सुलह होने पर परिवार में फिर से साथ रहने की उम्मीद जगी।
















