
खेतासराय(जौनपुर)। कागज पर बिखरे रंगों के जरिए विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का ऐसा संदेश दिया, जो देखने वालों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास करा गया। नगर स्थित केडी इंटर कॉलेज में गुरुवार को जेसीआई शाहगंज संस्कार की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थापर्यावरण विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को चित्रों का रूप देकर प्रकृति, हरियाली और स्वच्छ वातावरण के महत्व को सामने रखा।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने पेड़-पौधों और हरियाली को चित्रों में स्थान दिया तो किसी ने स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ ही उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज संस्कार के पूर्व अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल है। बच्चों को प्रकृति के महत्व से जोड़कर हम आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार बना सकते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया है।
हमें पौधारोपण और स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।इस मौके पर प्रमुख रूप से विनायक गुप्ता, कुशाग्र अग्रहरि, इकरार खान, प्रधानाचार्य नीतू सेठ, रविंद्र यादव, राम मूरत, मेवा लाल और धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य रहे । अंत में आयोजनकर्ता डॉ. नीरज सोनी ने सभी का आभार प्रकट किया ।
















