
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकेराकत जौनपुरराष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को जौनपुर इकाई के पदाधिकारियों ने विधायक तूफानी सरोज के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। संयोजक संजय कुमार दूबे की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
प्रबंधकों ने विद्यालयों की मान्यता के नियमों को सरल बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराने तथा विद्यालयों की परिवहन व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतें दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
इसके साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से विद्यालयों में आए दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने की बाध्यता को कम करने की मांग की गई। प्रबंधकों का कहना था कि लगातार बढ़ती औपचारिकताओं और विभिन्न विभागों की ओर से अपेक्षित प्रक्रियाओं के कारण विद्यालय संचालन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का शासन स्तर से व्यावहारिक समाधान कराया जाना चाहिए। इस दौरान संरक्षक दिनेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद राय, अंजनी सिंह, बृजेश यादव, अमित यादव, शुभम यादव, दिलीप विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल समेत पचासों विद्यालय प्रबंधक मौजूद रहे।
















