
केराकत, जौनपुर। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डेडुवाना में शनिवार को जिला समन्वयक एमडीएम अरुण मौर्य, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय एवं जिला समन्वयक एमआईएस दुर्गेश पटेल ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थानिरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के भौतिक परिवेश, शैक्षणिक व्यवस्था सहित विभिन्न निर्धारित पैरामीटर्स का जायजा लिया। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बच्चों के साथ मंत्रोच्चार के बीच एमडीएम भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को परखा।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के समुचित एवं प्रभावी उपयोग को लेकर विद्यालय परिवार की सराहना की गई।
अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।विद्यालय परिवार ने निरीक्षण के लिए पहुंचे सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
















