
केराकत जौनपुर। केराकत क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय चंदन पाल दुबई में पिछले 16 दिनों से लापता हैं। 27 अगस्त की शाम परिवार से आखिरी बार फोन पर बातचीत होने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से परिजन लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है।चंदन के भाई रामनेरश पाल के अनुसार, चंदन नौ मार्च को निजी कंपनी फिक्सस काम टेक्निकल सर्विसेज के जरिए रोजगार के लिए दुबई गए थे।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थावह वहां वेल्डर का काम करते थे। शारजाह में कुछ समय काम करने के बाद ठेकेदार के माध्यम से सोनापुर इलाके में कार्य करने लगे थे। अगस्त में उन्होंने रक्षाबंधन पर घर आने की बात कही थी।पत्नी रीता के मुताबिक, 27 अगस्त को चंदन ने फोन कर बताया था कि वह पासपोर्ट लेने जा रहे हैं।
मोबाइल खराब होने की बात कहते हुए उन्होंने फोन ठीक होने के बाद दोबारा संपर्क करने का भरोसा दिया था। इसके बाद न तो उनका फोन आया और न ही मोबाइल चालू हुआ।परिजनों ने चंदन के साथ काम करने वाले लोगों और संबंधित कंपनी से भी संपर्क किया, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। चंदन की करीब तीन वर्ष पहले मड़ियाहूं निवासी रीता से शादी हुई थी।
उनकी करीब डेढ़ वर्ष की बेटी भी है।परिवार ने मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के माध्यम से विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप कर चंदन पाल की तलाश कराने और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
















