
संवाददाता/नौशाद मंसूरी
ब्रेक खुलते ही ढलान पर चल पड़ी कार, दो युवक घायल; स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल शाहगंज जौनपुर दादर बाईपास पुल के पास खड़ी कार का ब्रेक खोलना दो युवकों को महंगा पड़ गया। ब्रेक खुलते ही कार अचानक ढलान पर अपने आप चल पड़ी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर रविंद्र कुमार निवासी नौहारा, दीदारगंज, आजमगढ़ की कार दादर बाईपास पुल के समीप खड़ी थी। इसी दौरान कार में बैठे दो युवकों ने वाहन के ब्रेक से छेड़छाड़ करते हुए उसे खोल दिया। ब्रेक खुलते ही ढलान पर खड़ी कार अचानक आगे बढ़ने लगी।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्था
देखते ही देखते कार की रफ्तार बढ़ गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका। कार सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की जानकारी होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा होती रही।
















