
शाहजहाँपुर। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्यम इंपीरियल रिजॉर्ट, शाहजहाँपुर में राज्य स्तरीय ICT एवं AI कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा में AI एवं ICT के रचनात्मक प्रयोग को बढ़ावा देना तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाना रहा।कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय कसभरा, विकास क्षेत्र पुवायॉ, जनपद शाहजहाँपुर के बच्चों ने शिक्षिका रिया श्रीवास्तव के निर्देशन में AI आधारित शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में आशु, रितु, क्षमा, जैनिशा बानो एवं शिवा प्रजापति ने प्रतिभाग किया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाबच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि AI किस प्रकार शिक्षक और बच्चों का सहयोगी बनकर सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आसान एवं रोचक बना रहा है। साथ ही यह संदेश दिया गया कि AI शिक्षक का विकल्प नहीं, बल्कि शिक्षक का सहयोगी है। तकनीक शिक्षण को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन शिक्षक के मार्गदर्शन, संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव का स्थान नहीं ले सकती।प्रस्तुति की विशेषता यह रही कि जिस गीत पर बच्चों ने नृत्य किया, वह शिक्षिका रिया श्रीवास्तव द्वारा स्वयं रचित था और AI की सहायता से संगीतबद्ध किया गया था। नृत्य की कोरियोग्राफी भी रिया श्रीवास्तव द्वारा स्वयं तैयार की गई थी।
शिक्षिका रिया श्रीवास्तव ने कार्यशाला में अपने विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान प्रयोग किए जा रहे पांच प्रमुख AI टूल—Google Gemini, ChatGPT, NotebookLM, Copilot एवं Canva AI के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन टूल्स की सहायता से शिक्षक पाठ योजना, वर्कशीट, प्रश्न-पत्र, गतिविधियां, शिक्षण सामग्री, विचार एवं रचनात्मक संसाधन तैयार कर सकते हैं, जबकि बच्चों के लिए विषयानुसार रोचक सामग्री, अभ्यास एवं सीखने के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।उन्होंने अपने अभिनव गणितीय खेल ‘कौन बनेगा गणित चैंपियन’ का भी प्रस्तुतिकरण किया, जिसे AI की सहायता से विकसित किया गया है। इस नवाचार के माध्यम से खेल एवं गतिविधि के जरिए गणित को बच्चों के लिए सरल और रुचिकर बनाने का प्रयास किया गया है।बच्चों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार एवं उनकी अर्धांगिनी सौम्या ने बच्चों को ₹1000 की पुरस्कार राशि प्रदान की। वहीं शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यशाला में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. पवन चौहर्सिया एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा AI एवं ICT आधारित नवाचारों का अवलोकन किया गया।कार्यशाला के दौरान राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, प्रोफेसर डॉ. पवन चौहर्सिया एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा शिक्षिका रिया श्रीवास्तव एवं शिक्षक दिनेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रबंधन प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष पारुल मौर्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चौहान के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।‘AI से सीखें, AI से बढ़ें’ के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यशाला शिक्षा में तकनीक के सार्थक प्रयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
















