
खेतासराय(जौनपुर)। बंगलूरू में पेंटिंग का काम करते समय इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव जमीन रुधौली गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सुतौली घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
अर्जनपुर ग्राम पंचायत के जमीन रुधौली गांव निवासी दुर्बली बिंद का 28 वर्षीय पुत्र पंकज बिंद बंगलूरू में रहकर पेंटिंग करता था। आठ सितंबर को काम के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। गंभीर चोट लगने के बाद आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर उसका बड़ा भाई केशव बिंद भी बंगलूरू पहुंच गया था।
शनिवार को उपचार के दौरान पंकज की मौत हो गई। परिवार के लोगों को तत्काल इसकी जानकारी नहीं दी गई। केशव शव लेकर गांव के लिए रवाना हुआ, तब परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सोमवार को शव घर पहुंचते ही पत्नी अनीता और मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थापंकज की मौत से उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अर्चिता के सिर से पिता का साया उठ गया। दोपहर बाद सुतौली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता दुर्बली बिंद ने बेटे को मुखाग्नि दी। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
















