
विधायक और उपजिलाधिकारी ने कही जांच की बात नगर क्षेत्र स्थित तुलसी उद्यान पार्क में करीब 1.17 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में कच्ची ईंटों के इस्तेमाल का आरोप सामने आया है। निर्माण कार्य का एक वीडियो सामने आने के बाद निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के पार्क के निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए। मामले की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं, स्थानीय विधायक रमेश सिंह से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात कही।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाअब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही ईंटें निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
















