
बिहार ले जाकर महंगे दाम पर बेचने की थी तैयारी, जीआरपी ने दर्ज किया आबकारी अधिनियम का मुकदमा*शाहगंज(जौनपुर) रेलवे में चोरी और तस्करी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी जौनपुर ने शाहगंज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 से एक युवक को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से सफेद बोरी में रखी 48 बोतल अवैध बीयर, कुल 24 लीटर, बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के निर्देशन में जीआरपी चौकी प्रभारी शाहगंज उपनिरीक्षक हरिकेश ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर जाने वाले प्लेटफार्म नंबर-1 पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई।
उसके पास मौजूद सफेद बोरी से 500 एमएल की 48 बोतल बीयर बरामद हुई गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित गुप्ता (24) पुत्र मुन्नीलाल, निवासी पूराहादी, थाना फूलपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। बरामद बीयर की कीमत पुलिस ने करीब 6 हजार रुपये बताई है।रेल के जरिए बिहार ले जाने का आरोपपुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर बीयर को रेल के माध्यम से बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचने की तैयारी में था।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थामामले में थाना जीआरपी जौनपुर पर मु0अ0सं0 34/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।*जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम रही शामिल*कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, उपनिरीक्षक एवं शाहगंज चौकी प्रभारी हरिकेश, हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार, कांस्टेबल हरेराम यादव, आरपीएफ शाहगंज के उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा और कांस्टेबल राय साहब यादव शामिल रहे।
















