
जौनपुर केराकत। नगर के मोहल्ला शेखजादा स्थित प्रसिद्ध सुब्हानियां सजावट कमेटी की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) एवं पूर्व सभासद तथा केराकत तहसील प्रभारी पत्रकार मोहम्मद असलम खान को सम्मानित किया गया।
कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सम्मान देकर उनके सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की।सुब्हानियां सजावट कमेटी मोहल्ले में आकर्षक और बेहतर सजावट के लिए अपनी अलग पहचान रखती है।
सम्मान समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों ने पत्रकार मोहम्मद असलम खान को सम्मानित करते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ आयोजन में सहभागिता की।
सम्मानित किए जाने पर पत्रकार मोहम्मद असलम खान ने कमेटी के सदस्यों का आभार जताया।इस अवसर पर कमेटी के जाहिद खान, रियाजुद्दीन उर्फ बाबू भाई, शहजेब अख्तर उर्फ सैजी (लाइनमैन), करीम मंसूरी, इस्हाक खान, अब्बास मास्टर साहब, राजू उर्फ महबूब, राजा शेख, कमलेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

















