
जौनपुर शाहगंज ब्लॉक के अर्जनपुर गांव में बुधवार की रात जर्जर शौचालय की दीवार अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आने से रास्ते से गुजर रही 20 वर्षीय युवती घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर युवती को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।गांव निवासी शर्मादीन यादव की पुत्री आरती रात करीब आठ बजे शौचालय के बगल से गुजर रही थी।
इसी दौरान करीब 13 वर्ष पूर्व इंदिरा आवास के साथ निर्मित शौचालय की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से आरती दब गई और घायल हो गई।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थायुवती के चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
















