
खेतासराय(जौनपुर)। शारदीय नवरात्र को लेकर नगर में दुर्गा पूजा समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित अखिलेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद नारियल फोड़कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।भूमि पूजन के दौरान समिति के सदस्यों ने मां भगवती से आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेसमिति के अध्यक्ष शांतिभूषण मिश्रा ने कहा कि नवरात्र को लेकर समिति की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी।
पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल निर्माण के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेइस मौके पर गजेंद्र पांडे, कपूर चंद्र जायसवाल, अवधेश पांडे, अनिल प्रजापति, पप्पू पटवा, विक्की गुप्ता, विशाल सोनकर, अंशु विश्वकर्मा, अनूप गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अमित जायसवाल, विशाल मोदनवाल, संदीप साहू, अंश विश्वकर्मा, सागर मौर्य, आदर्श श्रीवास्तव, शुभम साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।














