13 वर्षीय किशोरी की शादी की तैयारी पर पहुंची बाल संरक्षण टीम विवाह रुकवाया

चंदवक जौनपुर
क्षेत्र के मढ़ी गांव में शनिवार दोपहर एक नाबालिग किशोरी की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बाल विवाह की सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह रुकवा दिया। अधिकारियों ने किशोरी और उसके परिजनों को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिला बाल संरक्षण अधिकारी, किशोरी और परिजनों से पूछताछ जारी
  • जानकारी के अनुसार, मढ़ी गांव निवासी दया बनवासी की 13 वर्षीय पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर में विवाह प्रस्तावित था और परिजनों को बरात आने का इंतजार था।
  • इसी बीच जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय को बाल विवाह की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शादी की प्रक्रिया रुकवा दी।
  • अधिकारियों ने किशोरी की उम्र से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही परिजनों से पूछताछ शुरू की।

चंदवक जौनपुरक्षेत्र के मढ़ी गांव में शनिवार दोपहर एक नाबालिग किशोरी की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बाल विवाह की सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह रुकवा दिया।

अधिकारियों ने किशोरी और उसके परिजनों को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मढ़ी गांव निवासी दया बनवासी की 13 वर्षीय पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर में विवाह प्रस्तावित था और परिजनों को बरात आने का इंतजार था।

Advertisement

बरात केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुवानी गांव से आने वाली थी।इसी बीच जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय को बाल विवाह की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शादी की प्रक्रिया रुकवा दी।

अधिकारियों ने किशोरी की उम्र से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही परिजनों से पूछताछ शुरू की।बाल संरक्षण विभाग की ओर से किशोरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग की शादी रुकवाए जाने से बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें