केराकत में 200 वर्ष पुराने महुआ के पेड़ से हादसे का खतरा

जौनपुर!केराकत तहसील क्षेत्र के इटैली बाजार में एक पुराने महुआ के पेड़ से हादसे की आशंका है। स्थानीय निवासी सतीश चन्द्र मौर्या ने प्रशासन से उसको काटने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • इस मामले के समाधान के लिए पूर्व विधायक से लेकर समाधान दिवस तक में प्रार्थना पत्र देकर पेड़ कटवाने की कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
  • 24 अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में एक बार फिर यह मामला उठाया गया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में पेड़ को हटवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
  • प्रार्थना पत्र के अनुसार, आवेदक का मकान केराकत मार्ग स्थित इटैली बाजार में है। मकान के ठीक सामने दक्षिण दिशा में सड़क किनारे करीब डेढ़ सौ से से दो सौ वर्ष पुराना महुआ का पेड़…
  • जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराई जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेड़ के कटान की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

संवाददाता असलम केराकत

जौनपुर!केराकत तहसील क्षेत्र के इटैली बाजार में एक पुराने महुआ के पेड़ से हादसे की आशंका है। स्थानीय निवासी सतीश चन्द्र मौर्या ने प्रशासन से उसको काटने की मांग की है।इस मामले के समाधान के लिए पूर्व विधायक से लेकर समाधान दिवस तक में प्रार्थना पत्र देकर पेड़ कटवाने की कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

Advertisement

24 अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में एक बार फिर यह मामला उठाया गया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में पेड़ को हटवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, आवेदक का मकान केराकत मार्ग स्थित इटैली बाजार में है।

मकान के ठीक सामने दक्षिण दिशा में सड़क किनारे करीब डेढ़ सौ से से दो सौ वर्ष पुराना महुआ का पेड़ खड़ा है। आवेदक का कहना है कि पेड़ की स्थिति को देखते हुए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। साथ ही, पेड़ के मकान पर गिरने का भी खतरा बताया गया है।आवेदक ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए तहसील दिवस पर 18 अक्टूबर 2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया था।

पत्र के मुताबिक, मामले में वन दरोगा प्रियांशु यादव ने मौके का जायजा लिया था और पेड़ के निस्तारण का आश्वासन दिया था। हालांकि, आवेदक का आरोप है कि अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।आवेदक ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराई जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेड़ के कटान की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें