
शाहगंज(जौनपुर)चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद शाहगंज नगर में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। कथित तौर पर श्रद्धा दुबे के कई वर्ष पूर्व शाहगंज आने और यहां कुछ कारोबारियों व प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
खबरों के मुताबिक, खेतासराय निवासी जुल्फिकार खान का नाम इस सिलसिले में सामने आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे जब मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बना रही थीं, तब उन्हें शाहगंज लाया गया था और नगर के कुछ बड़े कारोबारियों तथा रसूखदार लोगों से मिलवाया गया था। फिलहाल, इन कथित मुलाकातों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
शिवा शर्मा की मौत के बाद बढ़ीं चर्चाएं*बताया जाता है कि लखनऊ में एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों की ओर से श्रद्धा दुबे, उनकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात सामने आई। मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से किया जाना अभी बाकी है।प्रकरण सुर्खियों में आने के बाद श्रद्धा दुबे के शाहगंज आने और कथित मुलाकातों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नगर में लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वे कौन लोग थे, जिनसे उनकी मुलाकात होने की बात कही जा रही है।*जांच से सामने आएगी सच्चाई*फिलहाल, शाहगंज के किसी कारोबारी या प्रभावशाली व्यक्ति की मॉडल श्रद्धा दुबे से क्या रिश्ता था। इसकी पुष्टि करने वाली जानकारी सार्वजनिक नहीं है। यदि जांच एजेंसियों की पड़ताल में शाहगंज से जुड़ा कोई तथ्य सामने आता है, तो मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।और उस अज्ञात बड़ा कारोबारी से श्रद्धा दुबे से कथित रिश्ते भी सामने आ सकते है।जिससे मुलाकात की चर्चाएं आम है।

















