
संवाददाता नवनीत कुमार सिंह

सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर के पास हुआ। घटना में काफिले में शामिल वाहनों और सुरक्षाकर्मियों को मामूली नुकसान की सूचना है।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेराहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।राहुल गांधी को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मानहानि मामले की सुनवाई के लिए पेश होना था। रास्ते में हादसा होने के बाद भी उनका कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ और वह निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर पहुंचे।राहुल गांधी के सुल्तानपुर पहुंचने के बाद वह माननीय एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए।
मानहानि के इस मामले में कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है।राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं, राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में जमावड़ा देखने को मिला।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद काफिले की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों को लेकर भी मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही। हालांकि, राहुल गांधी के सुरक्षित सुल्तानपुर पहुंचने के बाद उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली।















