शिक्षा और लक्ष्य से ही जीवन में आता है बदलाव : एसडीएम

खेतासराय(जौनपुर)। खुदौली की प्रसिद्ध धार्मिक उत्थान परिषद रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा ने शिक्षा और मेहनत को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अतिथियों का प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ अवनीश 'गुरुजी' ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित
  • खुदौली की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध का मंचन
  • एसडीएम ने कहा कि सफलता के रास्ते में कठिनाइयां आती है, लेकिन उनसे घबराकर हार नहीं माननी चाहिए। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।
  • शिक्षा व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ समाज की तरक्की में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

खेतासराय(जौनपुर)। खुदौली की प्रसिद्ध धार्मिक उत्थान परिषद रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा ने शिक्षा और मेहनत को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।एसडीएम ने कहा कि सफलता के रास्ते में कठिनाइयां आती है, लेकिन उनसे घबराकर हार नहीं माननी चाहिए।

Advertisement

मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ समाज की तरक्की में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के संरक्षक शैलेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान खुदौली धाम के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह बघेल ‘गुरुजी’ ने एसडीएम अंकुर वर्मा, कमिश्नर आरपी सिंह समेत अन्य लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अनिल उपाध्याय, खेतासराय एसओ प्रदीप सिंह, दीदारगंज एसओ जयप्रकाश यादव, अनिल मोदनवाल, अभिषेक परमार, उमेश सिंह और आशीष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन रामलीला समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने किया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें