
जौनपुर खेतासराय नाबालिग से दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार आरोपित को स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को खेतासराय थाने में दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मामला पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए संतकबीर नगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव !
निवासी निषाद पुत्र लल्लू निषाद की पुलिस तलाश कर रही थी।गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर करीब 12:45 बजे अमरेथुवा के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
ALSO READ
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाइसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय और हेड कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।
















