
केराकत जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में चोरी के दौरान मारपीट में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका से सनसनी फैल गई। 11 सितंबर की रात से लापता चल रहे विनोद सिंह पुत्र केदार सिंह का शव शुक्रवार को उनके घर के गेस्ट रूम में पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था और घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। घटना की सूचना शुक्रवार करीब 11 बजे पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बेटे अतुल सिंह ने बताया कि विनोद सिंह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थे। वह मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहते थे। उनका इकलौता बेटा अतुल सिंह लखनऊ में परिवार के साथ रहता है। अतुल सिंह के अनुसार, 11 सितंबर की रात से विनोद का पता नहीं चल रहा था। उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
18 सितंबर को अतुल सिंह गांव स्थित घर पहुंचे। घर में घुसते ही उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास के लोगों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताई। इसके बाद अगले दिन अतुल ने मजदूरों को घर की सफाई के लिए लगाया। सफाई के दौरान गेस्ट रूम में विनोद सिंह का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते अतुल सिंह ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर चोरी के दौरान उनके पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थासूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपों की जांच के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
















