
जौनपुर।मुंबई के नालासोपारा स्थित ओसवाल नगरी के तुलिप गार्डन में गुरुवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जौनपुर जिले के कई प्रतिष्ठित समाजसेवियों और पत्रकारों को उद्योगपति बंधुओं अजित सिंह व राहुल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिरकोनी के ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने अपने हाथों से सभी गणमान्य जनों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेसमारोह को संबोधित करते हुए उद्योगपति द्वय अजित सिंह और राहुल सिंह ने कहा कि समाजसेवी जिस निस्वार्थ भावना से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।
इसके साथ ही, समाज की समस्याओं और हकीकत को अपनी कलम के माध्यम से उजागर करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना हमारे लिए परम संतोष और गर्व की बात है। समाज के इन सजग प्रहरियों का सम्मान करके हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेये हुए सम्मानित:इस गरिमामयी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्र, आशुतोष सिंह, शैलेश ठाकुर, अशोक सिंह, साधु सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, संजय उर्फ बबलू सिंह, रमेश चन्द्र जायसवाल, शुभम सिंह और कृपाशंकर दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुंबई और जौनपुर के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।














