शाहगंज में लाखों की चोरी से हड़कंप छत पर ले जाकर तोड़ा लोहे का बक्सा

शाहगंज (जौनपुर)
कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सबरहद गांव में रात के समय चोर एक घर में घुस गए और कमरे में रखा लोहे का बक्सा छत पर ले जाकर तोड़ दिया। बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। परिवार की ओर से चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पीड़ित महिला बासमती देवी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए।
  • कमरे में रखी पेटी को बाहर निकालने के बाद चोर उसे छत पर ले गए। वहां लोहे का बक्सा तोड़कर उसमें रखे आभूषण निकाल लिए
  • बासमती देवी ने बताया कि बक्से में करीब छह-सात थान गहने रखे थे। इनमें तीन थान चांदी के और बाकी सोने के आभूषण बताए गए हैं।
  • चोरी हुए सामान में सोने का लॉकेट, बड़ी बहू का झाला, कान के छोटे गहने, सोने का झुमका और चांदी की कड़ियां शामिल हैं।

शाहगंज (जौनपुर)

कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सबरहद गांव में रात के समय चोर एक घर में घुस गए और कमरे में रखा लोहे का बक्सा छत पर ले जाकर तोड़ दिया। बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है।
पीड़ित महिला बासमती देवी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी पेटी को बाहर निकालने के बाद चोर उसे छत पर ले गए। वहां लोहे का बक्सा तोड़कर उसमें रखे आभूषण निकाल लिए और बक्से को छत पर ही छोड़कर फरार हो गए।
बासमती देवी ने बताया कि बक्से में करीब छह-सात थान गहने रखे थे। इनमें तीन थान चांदी के और बाकी सोने के आभूषण बताए गए हैं। चोरी हुए सामान में सोने का लॉकेट, बड़ी बहू का झाला, कान के छोटे गहने, सोने का झुमका और चांदी की कड़ियां शामिल हैं।

Advertisement

सफाई के दौरान पोती ने देखा, कमरे से गायब था बक्सासुबह परिवार के लोग उठकर घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पोती की नजर कमरे पर पड़ी तो वहां रखा बक्सा गायब मिला। उसने इसकी जानकारी अपनी दादी बासमती देवी को दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बक्सा घर की छत पर मिला। बक्सा टूटा हुआ था और उसके अंदर रखे सभी आभूषण गायब थे।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। परिवार की ओर से चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें