
मंदिर को दीपों से सजाया, रंगोली बनी आकर्षण का केंद्रखेतासराय(जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को शाहगंज-सोंधी ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई की।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेइस दौरान परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और मंदिर के सामने बनाई गई रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।सेवा पखवाड़े के तहत बीती रात ब्लॉक परिसर स्थित मंदिर को दीपों से सजाया गया। शुक्रवार को कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा सेवा पखवाड़े के माध्यम से जनसेवा और स्वच्छता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनहित से जुड़े कार्यों में सभी की सहभागिता जरूरी है।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेइस अवसर पर बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, एपीओ नृपेंद्र सिंह, लिपिक सुनील सिंह, एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज, एडीओ पंचायत दीपक यादव, एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह समेत अन्य मौजूद मौजूद रहे।














