युवती ने छेड़खानी व विरोध करने पर भाई को पीटने का लगाया आरोप

केराकत, जौनपुर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक गांव में गुरुवार को घर में अकेली युवती को पाकर एक मंचला युवक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। अपने मकसद में नाकाम होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पीड़िता के मुताबिक 17 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती व…
  • विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकला।
  • पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में पूछताछ करने जब उसका भाई आरोपी के घर पहुंचा तो वहां दोनों आरोपियों सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट…
  • पीड़िता ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

केराकत, जौनपुर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक गांव में गुरुवार को घर में अकेली युवती को पाकर एक मंचला युवक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। अपने मकसद में नाकाम होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक 17 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती व छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकला।

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में पूछताछ करने जब उसका भाई आरोपी के घर पहुंचा तो वहां दोनों आरोपियों सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।

शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पूर्व से उसका पीछा करते हैं और रास्ते में भी अभद्र व्यवहार व छेड़खानी करते हैं। घटना के बाद से वह डरी-सहमी है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें